जशपुर। पत्थलगांव हादसे पर अब मुआवजे को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। बता दें भूपेश सरकार ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। इधर भाजपा ने एक करोड़ रुपये मुआवजा राशि की मांग को लेकर जशपुर बंद कर दिया है।

दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। पत्थलगांव हादसे पर मुआवजा को लेकर राजनीति पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा नेता अलग-अलग मुआवजा राशि की मांग कर रहे हैं।

भाजपा राजनीति न करे

मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि रमन सिंह 50 लाख रुपये कहते हैं, नेता प्रतिपक्ष 75 लाख रुपए की मांग कर हैं, कोई एक करोड़ कह रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक परिवार को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई रुपयों से नहीं की जा सकती है। ऐसी घटना पर निश्चित रूप से सरकारी सहायता दी जाती है। भाजपा इस पर राजनीति न करे।