जगदलपुर। बस्तर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब बस्तर संभाग के भवन पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेस क्लब के नए भवन निर्माण के लिए मंजूरी प्रदान की।

सीएम आज जगदलपुर के नयापारा स्थित पत्रकार भवन पहुंचे थे, जहां उन्होंने उपस्थित पत्रकारों के साथ चर्चा की। इस दौरान पत्रकारों ने प्रेस क्लब के नए भवन की मांग की। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब के नए भवन निर्माण के लिए जमीन का पट्टा देने और पत्रकारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया।

सीएम ने दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की इन समस्याओं के समाधान के लिए उचित पहल का आश्वासन दिया। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया और वेब पोर्टल के अनेक वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे।