जशपुर जिले के पत्थलगांव में हुए कार हादसे के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। जिले में 6 थाना प्रभारी समेत 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। एसपी विजय अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि जशपुर जिले के पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया था। इस हादसे में 14 ग्रामीण घायल हो गए थे, जिसमें एक व्यक्ति की मौत गई थी। कार से कुचलने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ओडिशा से गांजा तस्करी कर दोनों आरोपी मध्यप्रदेश जा रहे थे।