राजनांदगांव। अंजोरा के 26 एकड़ जमीन पर वृंदावन गौठान बनकर तैयार हो चुका है। इसका नाम प्रदेश के सबसे बड़े गौठानों में शुमार हो गया है। यहां चार समूह की 42 महिलाओं के लिए मल्टी एक्टिविटी सेंटर बनाया गया है। प्रशासन और ग्राम पंचायत के साथ मिलकर एक बड़ी जिम्मेदारी समूह की महिलाओं ने उठाई है। शुरुआत में ही यहां तैयार किए गए वर्मी कंपोस्ट से 97 हजार रुपए का लाभ उन्हें मिल चुका है। आने वाले दो महीने में फल-फूल, सब्जियों से लेकर मशरूम और दीये के विक्रय से लाखों रुपए की आमदनी होगी।
इस गौठान में वर्मी कंपोस्ट के लिए 35 पिट बनाए गए हैं। जिसमें मशरूम उत्पादन के अलावा, पैरदान, चारागाह के रूप में ढाई एकड़ में नेपियर घास लगाई गई है। मछली पालन के लिए दो बड़ी डबरी तैयार की गई है। इसमें पांच हजार से ज्यादा मछली बीज डाले गए हैं।
अभ्यर्थियों के लिए खेल मैदान भी
यहां करीब तीन एकड़ की जगह को खेल मैदान के रूप में डेवलप किया गया है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि यहां सेना और पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को प्रैक्टिस के लिए जगह उपलब्ध कराई गई है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
