अच्छी उत्पादन होने से बढ़ेगी महिलाओं की आमदनी
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार की बाड़ी विकास योजना के तहत जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अब मल्चिंग विधि से सब्जी की खेती शुरू की गई है। इस विधि से सब्जी की खेती करने से उत्पादन अच्छा होगा। जिससे महिलाओं की आमदनी भी बढ़ेगी।
कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन के जिले के आदर्श गोठानों में शुरुआती तौर पर मल्चिंग विधि से सब्जी की खेती की जा रही है। अंबिकापुर जनपद के आदर्श गौठान सोहगा में करेला, लौकी, कद्दू आदि की खेती मल्चिंग विधि से की गई है। इस विधि से खेती के लिए समूह की महिलाओं को जरूरी तकनीकी मार्गदर्शन और सामग्री उद्यान विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गया है। नगद फसल के रूप में फायदेमंद सब्जी की खेती को बढ़ावा देने के लिए गौठानों के बाड़ी में अंतरवर्ती खेती भी की जा रही है।
सस्ती और अच्छी तकनीक
मल्चिंग विधि से खेती सबसे सस्ती और अच्छी तकनीक है। मल्चिंग तकनीक खरपतवार नियंत्रण और पौधों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में बेहद कारगर है। इसमें सिंचाई जैसी समस्या से भी निजात मिलती है। इस विधि में बेड को प्लास्टिक से पूरी तरह कवर कर दिया जाता है। जिससे खेत में खरपतवार न हो। लगाए गए पौधों की जमीन को चारों तरफ से प्लास्टिक कवर द्वारा सही तरीके से ढकने को ही प्लास्टिक मल्चिंग कहते हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
