जशपुर। सन्ना थाना क्षेत्र में बाइक सवारों का रौंदने का मामला सामने आया है। इस हादसे में जो युवक घायल हुए है उनमे से एक की मौत हो गई है जबकि एक की हालत बहुत गंभीर है। जानकारी के अनुसार सन्ना थाना क्षेत्र में दो बाइक सवारों को रौंदकर एक व्यक्ति फरार हो गया । गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया था। ​एक युवक की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। जबकि एक घायल है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।