नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सबसे बड़े मैच में कल पाकिस्तान का सामना टीम इंडिया से होना है. इस मैच के ऊपर पूरी दुनिया की नजरें हैं क्योंकि ये दोनों ही टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट्स में एक दूसरे के सामने आती हैं. वर्ल्ड कप में आजतक पाकिस्तान भारत को हरा नहीं पाया है। इसी बीच अब इस बात पर एक बड़ी भविष्यवाणी हुई है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को कौनसी टीम जीतने वाली है।
पूर्व कप्तान यूनिस खान का कहना है कि, “पाकिस्तान की नजरिए से मैं आशा करता हूं कि इस T20 वर्ल्ड कप में 5-0 का रिकॉर्ड 5-1 हो जाएगा। बता दूँ कि यह बड़ा ही दबाव वाला मैच होगा। जो खिलाड़ी इस दबाव को झेल जाएंगे वह आगे जाकर महान खिलाड़ी कहलाएंगे।” इसके साथ ही 2009 के T20 विश्व कप ट्रॉफी में पाकिस्तान की कप्तानी करने वाले यूनिस की राय है कि ड्रेसिंग रूम में एम।एस धोनी का मेंटर के रूप में होना, इस मेगा इवेंट में भारत के लिए एक बहुत ही बड़ा प्लस प्वाइंट है क्योंकि एक बड़े दबाव वाले मैच में अकेले धोनी ही मेंटर के रूप में एक बड़ा रोल अदा कर सकते हैं। जिससे विरोधी टीम खुद ही पटखनी खा सकती है। उनमें वातावरण को शांत रखने और ज्यादा दबाव वाले मैच को जीतने की प्रबल क्षमता है।
इधर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि, उन्हें पता है कि ऐसे भयंकर दबाव वाले मैच में उन्हें खुद कैसा प्रदर्शन करना है। उन्होंने कहा कि, “विराट कोहली एक महान खिलाड़ी हैं, जिस तरह से वह प्रदर्शन करते रहते हैं, वह हमेशा ही तारीफ योग्य है। वे दबाव झेलने की क्षमता रखते हैं।”
दूसरी ओर भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए मैच के रिकॉर्ड पर नजर डाले तो पांच मुकाबले में भारत को लगातार जीत मिली है। जबकि पाकिस्तान आज तक टी20 में जीत हासिल नहीं कर पाया है। ऐसे में अगर कल यानी रविवार के मुकाबले में भारत की जीत होगी तो एक और रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। वहीं इस जीत के साथ यूनिस खान की भविष्यवाणी भी झूठा साबित हो जाएगा ।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
