कवर्धा। कवर्धा हिंसा मामले में भाजपा के 5 बड़े नेताओं ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जिसमें भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, कार्यालय मंत्री पन्ना चंद्रवंशी और बजरंग दल के कार्यकर्ता राहुल चौरसिया का नाम शामिल है। इन नेताओं ने शुक्रवार को कोर्ट पहुंचकर सरेंडर किया।
सरेंडर करने वाले नेताओं पर हिंसा भड़काने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के तहत मामला मामला दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि कवर्धा हिंसा मामले में पुलिस ने राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के अलावा भाजपा के दिग्गज नेताओं के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया था।
कोर्ट ने दी जमानत
बहरहाल इस मामले में गिरफ्तार 59 लोगों को जमानत मिल गई है। जानकारी के मुताबिक कवर्धा में 5 अक्टूबर को दो गुटों के बीच हुए विवाद में बड़ी संख्या में पुलिस ने लोगों की गिरफ्तारी की थी। इसी मामले में 59 लोगों को जमानत मिल गई है। जिला सत्र न्यायालय ने उन्हें जमानत दी है। कोर्ट ने नियम और शर्तों के तहत इन लोगों की जमानत स्वीकृत की है।
पुलिस नहीं कर रही थी गिरफ्तार- भाजपा नेता
मामले में आरोपी बनाए गए भाजपा नेताओं में से पांच लोगों ने शुक्रवार को न्यायालय में सरेंडर किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पुलिस इन्हें फरार बता रही थी, जबकि वह कवर्धा में ही थे, लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही थी। इसलिए वे खुद न्यायालय में सरेंडर करने पहुंचे थे। इनकी जमानत को लेकर मंथन चल रहा था लेकिन जमानत नहीं मिली।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
