कवर्धा। अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते में कवर्धा में हुई सांप्रदायिक हिंसा मामले की जांच करने के लिए शनिवार को बिलासपुर से हाईकोर्ट के वकीलों की एक विशेष टीम शहर पहुंची। बिलासपुर से पहुंची 12 सदस्यीय वकीलों की टीम दोपहर में लोहारा नाका क्षेत्र में पीड़ितों से पूछताछ करने पहुंची।

वकीलों ने कई पीड़ित परिवारों से वास्तुस्थिति की जानकारी ली। पूछताछ के बाद वकीलों की टीम ने पत्रकारों से बातचीत की। वकीलों ने कहा कि पहली घटना के दिन ही पुलिस कारवाई कर देती तो इतना बड़ा मामला नहीं बनता। वकीलों की राय एकदम साफ और स्पष्ट थी कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही मामले ने तूल पकड़ा और विवाद गहराया। वकीलों ने कहा कि वे अपनी जांच के बाद शासन को सुझाव रिपोर्ट सौंपी जाएगी।