रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश भर में लगातार अवैध वसूली की शिकायतें अधिकारियों के द्वारा आ रही है। अधिकारी किसी भी तरह की फॉर्मेलिटीज को पूरा करने के लिए किसी भी काम के लिए एक मोटी रकम मांग रहे हैं कमीशन के तौर पर, उसके बाद ही काम कर रहे हैं।

हम इसलिए कह रहे है क्योंकी रायपुर के आरटीओ दफ्तर के सामने ट्रक यूनियन के लोगों के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में यह बात निकल कर सामने आ रही है। इस प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी का भी समर्थन मिला हुआ है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ झूमा झटकी भी हुई है।

आरटीओ दफ्तर का घेराव

प्रदर्शन करने वालों का आरोप है कि ट्रांसपोर्ट कार्यालय में गाड़ियों के वेरिफिकेशन से लेकर के किसी भी तरह के काम करवाने को लेकर मोटे कमीशन की मांग की जाती है। जिसकी शिकायत भी की गई है लेकिन सुनवाई नहीं होने पर इन लोगों ने आरटीओ दफ्तर का घेराव कर दिया इस दौरान पुलिस के साथ काफी झूम झटकी भी हुई है।