दिल्ली में एक किशोरी को कथित तौर पर परेशान करने और अश्लील मैसेज भेजने के मामले में पुलिस ने कालकाजी मंदिर के 40 वर्षीय सेवादार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि अमर कॉलोनी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता और 12 पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि 15 वर्षीय किशोरी ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह अपने पिता के साथ रोजाना कालकाजी मंदिर जाती थी और मंदिर में एक सेवादार अमित उससे पूजा के दौरान मिला था। इसके बाद दोनों ने नंबरों का आदान-प्रदान किया।
आरोपी अक्सर उसे घूरता था, लेकिन लड़की ने कई बार उसकी इन हरकतों को नजरअंदाज कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इससे आरोपी का मनोबल और बढ़ता गया और उसने किशोरी को अश्लील वॉट्सऐप मैसेज भी भेजने शुरू कर दिए।
अधिकारी ने बताया कि जब उसके माता-पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने माफी मांगी, लेकिन कुछ दिन बाद वह फिर से उसे परेशान करने लगा और धमकी देने लगा।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने लड़की की एक फोटो क्रॉप कर ली और उसे अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगा दिया, जिसे सभी लोग देख सकते थे। पुलिस ने बताया कि वह सराय जुलेना का रहने वाला है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
