रायपुर। राज्य सरकार ने 2022 के सार्वजनिक अवकाशों की सूचि जारी कर दी है। शासन द्वारा जारी अधिसूचना में सामान्य, सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश की पूरी सूची दी गई है। इस बार 14 में से 7 सार्वजनिक अवकाश रविवार को पड़ेंगे। इससे त्योहार पर लंबी छुट्टियों पर जाने वाले शासकीय कर्मचारियों को निराशा हो सकती है। वहीं राहत वाली बात यह है कि होली, बुद्ध पूर्णिमा और स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारियों को एक साथ तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। ये तीनों त्योहार सोमवार को पड़ेंगे।
इस वजह से कर्मचारियों को द्वितीय शनिवार और रविवार की वजह से अवकाश रहेगा। दीपावली का त्योहार भी सोमवार 24 अक्टूबर को पड़ेगा, लेकिन इस महीने पांच शनिवार होंगे। इस वजह से शनिवार की छुट्टी का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल पाएगा। जारी अवकाश की सूची में राज्य शासन की ओर से पूर्व में घोषित किए गए चार अवकाश भी शामिल हैं। इस बार 14 सार्वजनिक, 20 सामान्य और 54 ऐच्छिक छुट्टियां मिलेंगी। वर्ष 2022 के लिए 54 अवकाश की घोषण की गयी है। इसमें से अधिकारी कर्मचारी अपनी पसंद से तीन ऐच्छिक अवकाश लें सकेंगे।




















jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
