बैकुंठपुर। 25 अक्टूबर से लापता नगर सेना के उप निरीक्षक का शव ग्राम सोंस के पास एक नदी में मिला है। सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल शव को नदी से निकालकर पंचनामा किया जा रहा है। इस मामले में संलिप्त 4 संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है।
बता दें कि नगर सेना कार्यालय बैकुंठपुर में उप निरीक्षक पद पर पदस्थ दीपेंद्र सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी बैकुंठपुर बीते 25 अक्टूबर की रात 8 बजे से लापता थे। इस सबंध में उनके भाई शैलेंद्र सिंह ने सिटी कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
मोबाइल लोकेशन से हुआ खुलासा
दीपेंद्र का फोन 25 अक्टूबर की रात 8 बजे से बंद बता रहा था। जिस पर बैकुंठपुर सिटी कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की थी साथ ही उपनिरीक्षक की टीम भी दीपेंद्र की खोज में लगी हुई थी। इसी बीच मोबाइल के अंतिम लोकेशन के आधार पर पुलिस ने ग्राम सोंस के कुछ संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की, इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
नदी में तैर रहा था शव
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने संदेहियों की निशानदेही पर सर्च ऑपरेशन चलाया। लापता होने के 4 दिन बाद एसआई का शव ग्राम सोंस के आगे बिहीडांड़ के पास जंगल में गेज नदी में मिला। मृतक की बाइक को पहले ही पुलिस ने बरामद कर लिया था। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बैकुंठपुर लाया गया था। शुक्रवार की सुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के साथ नगर सेना के अधिकारी और पुलिस के जवानों मौके पर पहुंच गए थे। कई घंटे की मशक्कत के बाद टीम शव तक पहुंच पाई। मृतक के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे और शव पानी के ऊपर आ गया था।
विवाद बताई जा रही हत्या की वजह
बताया जा रहा है कि मृतक एसआई दीपेंद्र सिंह घटना की रात नगर सेना में ही पदस्थ एक महिला कर्मचारी के घर आए आया हुआ था। जिसके बाद महिला के परिजन से उसका विवाद हो गया और उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल घटना की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
