रायपुर। CGPSC-2020 के फाइनल रिजल्ट जारी हो गए हैं। जिनमें कुल 174 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आस्था बोरकर ने प्रदेश में टॉप किया है। टॉप 10 में चार महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं आकाश शुक्ला दूसरे 2 पर हैं और शिल्पा देवांगन 3 नंबर पर हैं। इसी तरह चौथे नंबर पर निशा कोशले, पांचवे नंबर पर आशुतोष कुमार देवांगन, छंठवे नंबर पर नितिन तिवारी, 7वें नंबर पर अमित श्रीवास्तव, 8वें नंबर पर पीयूष तिवारी, 9वें नंबर पर विकास कुमार चौधरी और 10वें नंबर पर आकाश गुप्ता हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने CGPSC 2020 में सफल हुए समस्त अभ्यर्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2020 की राज्य सेवा परीक्षा में सफल हुए समस्त अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं । उन्होंने उम्मीद जताई है कि लोक सेवा आयोग से चयनित सभी अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ राज्य के लोगों की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे और नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के सपने को साकार करेंगे।