रायपुर। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कीमत देश के अन्य राज्यों की तुलना में कम होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसको लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी राज्य ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया है। हम उसका इंतजार कर रहे हैं और यह तय है कि छत्तीसगढ़ में बाकी राज्यों से कम ही रेट रखे जाएंगे।
सीएम भूपेश भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में ”नेहरू क्यों?” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जेएनयू के प्रोफेसर पुरुषोत्तम अग्रवाल थे। उन्होंने देश के विकास में पंडित जवाहर लाल नेहरू की क्या भूमिका थी, इस विषय पर अपने विचार रखे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भी इस विषय पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने देश के सबसे बड़े मुद्दे पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर बड़ी बात कही।
किसी राज्य ने अब तक ऑर्डर नहीं निकाला- सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी को लेकर घोषणा की। दूसरे राज्य भी दाम कम करने की बात कह रहे हैं। यह जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिल रही है। जबकि असल में किसी राज्य ने कितना दाम कम किया है, इसका कोई ऑर्डर अब तक नहीं आया है। उन्होंने कहा कि वह अभी सिर्फ देख रहे हैं कि कौन सा राज्य कितना दाम कम करता है। उसके बाद चाहे मध्य प्रदेश हो या महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का दाम दूसरे राज्यों से कम ही रहेगा।
बाइक रैली में शामिल हुए सीएम
कला मंदिर पहुंचने से पहले भूपेश बघेल एनएसयूआई और युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित बाइक रैली में शामिल हुए। करीब 1000 बाइक के काफिले में शामिल होकर मुख्यमंत्री कला मंदिर पहुंचे। यहां आयोजित संगोष्ठी में राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, भिलाई जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर, भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव व अन्य मौजूद रहे।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
