कोरबा। जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में आज प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप के जरिए युवा जेन्टेक प्राइवेट लिमिटेड गिदम दंतेवाड़ा द्वारा कोरबा जिले में बीपीओ कॉल सेंटर संचालन के लिए 100 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 8000 से10,000 रुपये मासिक वेतन पाने का अवसर मिलेगा। इच्छुक आवेदक आज सुबह 11 बजे जिला रोजगार केंद्र में अपनी योग्यतानुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि बीपीओ कॉल सेंटर के लिए भर्ती की जाने वाले कर्मचारियों के लिए 12वीं पास, स्नातक एवं स्नातकोत्तर अभ्यर्थी आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अभ्यर्थी को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट से ज्यादा होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को ईपीएफ के साथ मेडिकल इंश्योरेंस की भी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।