रायपुर/ 11 नवंबर 2021। नगरी प्रशासन मंत्री एवं आरंग विधायक शिव कुमार डहरिया ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के मधु विकास टण्डन जनपद सदस्य आरंग क्षेत्र क्र. 19, इन्द्रा टीका पटेल आरंग क्षेत्र क्र. 20, नेहा दीपेन्द्र वर्मा आरंग क्षेत्र क्र. 18, 4 जनपद सदस्य एवं कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस प्रवेश करने वाले जनपद सदस्य कुछ दिन पहले ही दिल्ली में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के सामने भाजपा में प्रवेश किए थे। इस दौरान कांग्रेस प्रवेश करने वाले जनपद सदस्यों ने आरोप लगाया कि उन्हें दिल्ली घुमाने के बहाने ले जाया गया था और धोखे से डी. पुरंदेश्वरी के सामने खड़े करा कर फ़ोटो खींची गई एवं भाजपा का गमछा पहना दिया गया उन्होंने कहा कि भाजपा आरंग के विकास को देखकर भयभीत है। मंत्री शिवकुमार डहरिया आरंग के विकास की नया अध्याय लिख रहे है। भाजपा लगातार आरंग में फर्जी तरीके से एवं अफवाह फैला कर गुमराह कर आम लोगों को भाजपा का सदस्यता दिलाने की बात कर रही है। जबकि सच्चाई यह है कि आरंग विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के जुड़े लोग ही अब भाजपा को छोड़कर कांग्रेस की ओर रुख कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार में अनुसूचित जाति जनजाति, पिछड़ा वर्ग सामान्य वर्ग सभी का मान सम्मान है। किसानों की हित के लिए काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति परंपरा तीज त्यौहार में सार्वजनिक छुट्टी मिल रही है। इस दौरान जिला कांग्रेस के रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उधोराम वर्मा, आरंग ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू उपस्थित थे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
