रायपुर/11 नवंबर 2021। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस के कंट्रोल रूम की बैठक लेकर प्रदेश भर में कांग्रेस की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। कंट्रोल रूम प्रभारियों ने जिलो में चल रहे बूथ कमेटी के पुनर्गठन और सदस्यता अभियान के बारे जानकारी ली तथा जिन जिलों में बूथ कमेटियों पुनर्गठन तथा सदस्यता अभियान का काम तीव्रगति से नहीं चल रहा वहां और गति लाने का निर्देश दिया।
बैठक में बूथ प्रबंधन कमेटी के प्रभारी गिरीश देवांगन, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, कंट्रोल रूम के सदस्य सतीश चौरसिया, सोमेन चटर्जी, नरेश गढ़पाल, किरण सिन्हा, निवेदिता चटर्जी, पूजा देवांगन, चन्द्रवती साहू, साक्षी सिरमोर, सर्वजीत ठाकुर, रिजवान, रेहान खान, सैय्यद फारूख उपस्थित थे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
