रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार शाम राजातालाब स्थित पद्मश्री से विभूषित सूफी गायक और संगीतकार मदन सिंह चौहान के निवास पहुंचे। उन्होंने कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मदन चौहान को पद्मश्री अलंकरण से नवाजे जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मदन सिंह चौहान का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

श्रीफल भेंट करते सीएम
मदन सिंह चौहान को शॉल पहनाकर सम्मानित करते सीएम

पद्मश्री मदन चौहान ने मुख्यमंत्री को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों से प्राप्त पद्म अलंकरण और प्रशस्ति पत्र दिखाया और पद्म अलंकरण समारोह का अनुभव साझा किया। सीएम बघेल ने मदन सिंह चौहान के परिवारजनों से भी मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष और विधायक कुलदीप जुनेजा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।