रायपुर। विधानसभा सचिवालय ने शीतकालीन सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। 13 से 17 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी। अब जल्द ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपने विधायकों के साथ एक बैठक करेंगे। बैठकों में दोनों ही दल विधानसभा की कार्यवाही को लेकर रणनीति तैयार करेंगे।

शीतकालीन सत्र में विपक्षी दल भाजपा, सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। तो वहीं प्रदेश में धान खरीदी, झीरम मामले की रिपोर्ट के साथ ही विपक्ष पर शांतिभंग करने का गंभीर आरोप भी लगना तय है।