इंदौर। इंदौर के सांवेर रोड स्थित इनोप्लेक्सस प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में शुक्रवार रात को भीषण आग लग गई। हादसे में दमकल का एक जवान झुलस गया है। वहीं फैक्ट्री के 35 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां अभी भी मौके पर मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार आज सुबह फैक्ट्री में मौजूद केमिकल में आग लगने से जोरदार धमाका हो गया है। इसके बाद आग की चिंगारी पूरे फैक्ट्री में फैल गई। गनीमत है कि सभी 35 कर्मचारियों का समय रहते बाहर निकाल लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता है। बता दें कि फैक्ट्री में पैकेजिंग मैटेरियल का काम होता है।

एसपी आरएल निगवाल से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर के बजरंग पालिया में स्थित कारखाना इनोप्लेस प्राइवेट लिमिटेड के अंदर पैकेजिंग और मैटेरियल तैयार किया जाता है। दमकलकर्मी कृष्णकांत की भी इस हादसे में झुलसने की खबर है जिसे इलाज के लिए तुरंत अस्‍पताल में भर्ती करवा दिया गया है।