रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। राज्य की सरकारी पॉवर कंपनियों– छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड और छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर (JE) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के कुल 707 पदों के लिए आवेदन कल तक कर सकते हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द ऑनलाइन अप्लाई कर दें।
बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकारी पॉवर कंपनियों में डीईओ और जेई पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 29 सितंबर 2021 को शुरू हुई थी और आवेदन की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 11 नवंबर और आखिर में 18 नवंबर 2021 किया गया है।
आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cspdcl.co.in पर जा सकते हैं। आवेदन के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म वेबसाइट के कैरियर सेक्शन में दिया गया है। उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉग-इन करके कैंडीडेट अपना एप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे। डीईओ पद के लिए 700 रुपये और जूनियर इंजीनियर के लिए 1000 रुपये का आवेदन शुल्क भी भरना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
