रायपुर/दुर्ग। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बार दुर्ग जिले पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इसके दो कारण हैं। पहला तो ये सीएम का गृह जिला है और विधानसभा क्षेत्र भी। इसके चलते खुद सीएम ने यहां की कमान संभाल ली है। पिछले एक महीने से लगातार उनके दौरे जारी हैं। दीपावली के बाद से मुख्यमंत्री के एक के बाद एक कार्यक्रम हो रहे हैं। गुरुवार को भी मुख्यमंत्री पूरा दिन दुर्ग जिले में रहेंगे। इस दौरान वह 10 अलग-अलग जगहों पर पहुंचेंगे और 177 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलिकॉप्टर से 12 बजे जामुल पहुंचेंगे। इसके बाद वह रावणभांठा में आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे। यहां से दोपहर 1.05 बजे वे चरोदा पहुंचेंगे। 1.25 बजे पदयात्रा और आम सभा कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.30 बजे वे चरोदा से कार द्वारा दोपहर 2.45 बजे रिसाली पहुंचेंगे। यहां शाम 4.10 बजे हुडकों को आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
हनुमान मंदिर में करेंगे दर्शन
इसके बाद शाम 4.40 बजे वे सेक्टर 9 के हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचेंगे। यहां से शाम 5 बजे सेक्टर 5 स्थित शहीद गार्ड फाउंडेशन का शुभारंभ करने पहुंचेंगे। इसके बाद 5.30 बजे 28 करोड़ की लागत से बनी कैनाल रोड का शुभारंभ करेंगे। यहां से शाम 5.45 बजे बाबा बालकनाथ मंदिर परिसर में राजीव गांधी आश्रय पट्टा का वितरण करने पहुंचेंगे। शाम 6 बजे मंगल बाजार छावनी में आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 6.45 बजे से 7.15 बजे तक राधिका नगर में आयोजित आम सभा में भी शामिल होंगे। यहां से शाम 7.20 बजे कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
