जिला गठन के संबंध में छत्तीसगढ़ राजपत्र में 11 नवंबर को सूचना प्रकाशित
आपत्तियां और सुझाव सूचना के प्रकाशन की तारीख से 60 दिनों के अंदर आमंत्रित
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की गई घोषणा के अनुसार राज्य शासन द्वारा नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के गठन के संबंध में छत्तीसगढ़ के राजपत्र में 11 नवंबर 2021 को सूचना का प्रकाशन दिया गया है। राजपत्र में प्रकाशित सूचना के अनुसार नए जिले के संबंध में सूचना के प्रकाशन के दिनांक से 60 दिन के भीतर प्रस्ताव पर आपत्तियां और सुझाव दिए जा सकते हैं। नए जिले के संबंध में आपत्तियां या सुझाव लिखित में सचिव छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन केपिटल कॉम्पलेक्स नवा रायपुर अटल नगर जिला-रायपुर को उक्त समयावधि खत्म होने से पहले दिया जा सकता है। नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एम.सी.बी.) के गठन के संबंध में राजपत्र में प्रकाशित सूचना की अनुसूची के अनुसार सरगुजा संभाग के कोरिया जिले की सीमाओं को बदलकर कर नया जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का सृजन करना तथा उसकी सीमाओं को परिभाषित करना प्रस्तावित किया गया है।
छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित अनुसूची के अनुसार नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के गठन के लिए परिवर्तन का स्वरूप जिला कोरिया के उपखंड मनेन्द्रगढ़, तहसील मनेन्द्रगढ़ एवं केल्हारी और उपखंड भरतपुर, तहसील भरतपुर और उपखंड खड़गंवा-चिरमिरी, तहसील खड़गंवा और चिरमिरी को समाविष्ट करते हुए, नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का सृजन प्रस्तावित किया गया है। प्रकाशित सूचना के अनुसार नवीन जिले की सीमाएं उत्तर में तहसील कुसमी, जिला सीधी एवं जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश, दक्षिण में तहसील पोड़ा उपरोड़ा जिला कोरबा और तहसील रामानुजनगर, जिला सूरजपूर छत्तीसगढ़, पूर्व में तहसील बैकुण्ठपुर एवं सोनहत जिला कोरिया छत्तीसगढ़ और पश्चिम में जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही छत्तीसगढ़, अनूपपुर एवं शहडोल मध्यप्रदेश है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
