दुर्ग। जिले में पुलिस बाल सुरक्षा सप्ताह अभियान पर 6 साल के रोहन देवांगन को बनाया गया 1 दिन के लिए थानेदार . आपको बता दें इस अभियान के तहत स्कूली बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली को समझने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. बाल सुरक्षा सप्ताह अभियान के चलते स्कूली बच्चों को खुर्सीपार थाने में विजिट कराया गया. बच्चों को इस दौरान पुलिस के काम करने के तरीकों के बारे में बताया गया. 6 साल के रोहन देवांगन को एक दिन का थानेदार भी बनाया गया. रोहन थानेदार की कुर्सी पर बैठकर पुलिस के काम करने के तौर-तरीकों को अच्छी तरह से जाना और समझा.

एक दिन के लिए थानेदार किस बच्चे को बनाया जाये उसके लिए पुलिस ने बच्चों के नाम कि कई सारी चिट बनाई हुई थी. पुलिसकर्मी ने एक चिट को उठाया जिस पर रोहन देवांगन का नाम लिखा हुआ था. इस तरह से रोहन एक दिन का थानेदार बना. रोहन को थाना प्रभारी बनाकर कुर्सी पर बिठाया गया. जिले की पुलिस बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों को गुड टच-बैड टच, यातायात नियम, साइबर सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, मानव तस्कारी, नशा के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दे दी गयी .

READ MORE : https://nukkadnews.in/great-opportunity-to-buy-a-car-huge-discount-on-hyundai-cars/