• राजीव गांधी आश्रय योजना अंतर्गत मिलेंंगे पट्टे

रायपुर। उद्योग विभाग द्वारा नागरिकों को पट्टा प्रदान करने जमीन हस्तांतरित किए जाने के लिए दी गई सहमति प्रदान की गई है। इससे वहां के लोगों राजीव गांधी आश्रय योजना अंतर्गत पट्टे मिल सकेंगे। भिलाई के नागरिकों और हजारों हितग्राही इससे होंगे लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनकी वर्षों से लंबित माँग पूरी हुई है।

आदेश की कॉपी

राज्य शासन के द्वारा भिलाई के छावनी वार्ड क्रमांक 28 के छावनी बस्ती, एसीसी चौक, राजीव नगर छावनी, शंकर नगर, छावनी चौक की भूमि राजीव आश्रय योजना के लिए राजस्व विभाग के माध्यम से कलेक्टर दुर्ग को हस्तांतरित किए जाने के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई है। राजस्व विभाग से सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद आदेश पारित किया है। उद्योग विभाग से हस्तांतरित भूमि के राजस्व अभिलेखों में आवश्यक संशोधन किया जा रहा है। राज्य के उद्योग संचालनालय ने यहां पर वर्षों से काबिज लोगों को राजीव आश्रय योजना 2019 के अंतर्गत पट्टा प्रदान करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है।

1984 में जारी हुआ था पट्टा

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र दुर्ग के स्वामित्व की भूमि में 1984 में पट्टा जारी किया गया था। उक्त भूमि के संबंध में आयुक्त नगर निगम भिलाई के द्वारा 25 सितंबर को उद्योग संचालनालय को पत्र लिखा गया था। इसी प्रकार मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र दुर्ग के द्वारा इस संबंध में 29 सिंतबर को पत्र लिखा गया था। उद्योग संचालनालय ने उक्त पत्रों के आधार पर 11 नवंबर पट्टे का नवीनीकरण करने लिखा था। ताकि यहां पर काबिज लोगों के पट्टे का नवीनीकरण हो सके।