आपने किसी लड़की के लव ट्राइएंगल में लड़कों के गुटों में टकराव और खून-खराबे मामले तो खूब सुने होंगे पर क्या आपने कभी ये सुना है कि लड़कियों ने भी किसी एक लड़के के लिए मारपीट की हो। शायद नहीं, लेकिन छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसमें एक लड़के के लिए लड़कियों का दो गुट आपस में भिड़ गया। बताया गया कि लड़कियों के बीच जूते चप्पल के साथ साथ लाठी डंडे चले। और एक दूसरे को दौड़ाया भी। करीब एक घंटे तक चले इस फिल्मी ड्रामे के बाद मामला शांत हो सका, लेकिन अब तक मामले की थाने में शिकायत नहीं दर्ज कराई जा सकी है। वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे दो लड़कियां आपस मे बातचीत कर रही थी, लेकिन बातचीत कब हाथापाई में बदल गई ये किसी को समझ ही नही आया और बीच सड़क पर लड़कियां एक दूसरे के बाल पकड़कर लाठी डंडों तक कि पिटाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि लड़कियों के दो गुटों में हुई मारपीट की वजह लव ट्राइएंगल है। बता दें कि यहां के बरम पारा में रहने वाली लड़की एक लड़के से प्यार करती है। उधर शक्ति पारा की रहने वाली लड़की भी उसी लड़के से प्यार करती है। इसी बात को लेकर दोनों लड़कियां गुस्से में थी और अपने-अपने गैंग को लेकर आमने सामने आ गयी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लड़कियों के हाथ में लोहे की चेन भी थी। कई लड़कियों ने एक-दूसरे को चेन लेकर दौड़ाया भी। इस मामले कि सूचना पुलिस तक भी नहीं पहुंची है।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
