रायपुर। राजधानी में एप्पल कंपनी के नकली उत्पाद बेचने वालों का गिरोह सक्रिय है। पुलिस भी लगातार इन लोगों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रविभवन स्थित एप्पल कंपनी का नकली मोबाइल और मोबाइल पावर बैंक बेचने वाले दुकानों पर गोलबाजार पुलिस ने कार्रवाई की। एप्पल कंपनी की अधिकारियों के साथ पहुंची पुलिस ने दो दुकानों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को एप्पल कंपनी के नकली ऐसेसरीज मिले। इस पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के नाम विनय कृष्णानी और अशोक कुमार चेनानी है। पुलिस ने तलाशी के दौरान दुकान और गोदाम से भारी मात्रा में नकली आईफोन, नकली मोबाइल कवर, एप्पल कंपनी के नकली लाइटिंग केबल, यूएसबी केबल, यूएसबी पावर एडाप्टर, एप्पल कंपनी के वायरलेस इयरफोन समेत भारी मात्रा में एप्पल कंपनी का नकली सामान जब्त किया गया। जब्त किए गए सामान की कीमत करीरब 1 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
सुचना मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई
एप्पल कंपनी की टीम में शामिल दो अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि काफी दिनों से गोलबाजार के रविभवन में कंपनी का नकली मोबाइल और एसेसरीज बेचने की जानकारी मिल रही थी। छत्तीसगढ़ में बिक्री कम होने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने जब पता लगाना शुरू किया तो उनको यह जानकारी मिली।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
