कोंडागांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। दरअसल मु्ख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में शामिल होने जगदलपुर जा रहे थे। इस बीच कोंडागांव जुगानी कलार नेशनल हाईवे पर गाड़ी के सामने मवेशी के आने से गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें विधानसभा उपाध्यक्ष को कुछ चोटें आई है।

राहत की बात ये है कि इस दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। गाड़ी में गौ सेवा आयोग के सदस्य नरेंद्र यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चारामा ठाकुर राम कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव हिरवे हिरवेंद्र साहू साथ में थे।