अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गाँधी के निर्देशानुसार प्रदेश में मोदी सरकार की कमरतोड़ मंहगाई के खिलाफ पदयात्रा की जा रही है।पदयात्रा के मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि आज जैजैपुर विधानसभा के हसौद में जन जागरण पदयात्रा में पंहुचे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ग्राम कैथ से सभा स्थल हसौद मंडी प्रांगण तक पदयात्रा की। उनके साथ सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदयात्रा किए। उनका जगह जगह स्वागत और उन्हें धान व सब्जियों से तौला गया। सभा में हजारों जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समक्ष हुंकार भरते हुवे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के महंगाई के विरोध में हाथ खड़े करके हजारों-हजार लोगों ने जनविरोधी केंद्र की भाजपा सरकार उखाड़ने का लिया संकल्प लिया है। जनता जनार्दन का यह समर्थन देख मैं दावे से कह रहा हूं कि विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित है।प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जन जागरण यात्रा के दौरान मिठाई के डिब्बे में मोदी सरकार की कमरतोड़ मंहगाई से त्रस्त जनता को निःशुल्क सब्जी वितरण किया। प्रातः काल प्रभातफेरी में भी शामिल हुये।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
