रायपुर/27 नवंबर 2021। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने 1 दिसंबर 2021 से प्रदेश के समस्त सोसाईटी धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य में प्रति क्विंटल की दर पर होने वाला धान खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सीमावर्ती राज्यों से धान की अवैध आवक न हो इसकी सतत् निगरानी व किसान भाईयों धान की बिक्री में होने वाली विभिन्न समस्याओं में सहयोग हेतु जिला, ब्लाक एवं खरीदी केन्द्रवार त्रि-स्तरीय सहयोग समिति का गठन करने निर्देशित किये है। देश में 2500 रू. प्रति क्विंटल, समर्थन मूल्य, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि देने वाला छत्तीसगढ़ एक मात्र राज्य है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के फोन नं. 0771-2236793, 2236794 तथा 2236795 में खरीदी केन्द्र में भ्रष्टाचार, धाधंली तथा किसान भाईयों को धान बेचने में प्रशासनिक समस्या आने पर सूचित कर सकते है। जिला, ब्लाक स्तरीय निगरानी समिति में जिला एवं ब्लाक के किसानों से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु सतत् सक्रिय रहने वाले कांग्रेसजनों, किसानों, स्थानीय पंच, सरपंचों, पंचायत प्रतिनिधियों, किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों को समाहित करते हुये प्रत्येक धान खरीदी केन्द्र स्तर पर खरीदी केन्द्र पर सहयोग समिति का गठन किया जायेगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
