रायपुर। शनिवार कि रात रायपुर के मिनोचा पेट्रोल पंप के सामने एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जिसमे एक तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक पर बैठी एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर हैं। रायपुर के होटल ट्रायटोन में आयोजित मिस छग प्रतियोगिता से भाग लेकर दो एक्टिवा पर डीडी नगर सेक्टर 4 निवासी तीन सगी बहने रसिका पटले, रूपल पटले और रितिका पटले अपनी सहेली नीता सिदार के साथ होटल से इवेंट खत्म होने पर घर जाने के लिए सर्विस रोड से हाईवे से घर लौट रही थीं। तभी तेलीबांधा से वीआइपी चौक कि तरफ जा रही तेज रफ्तार कार के चालक ने पहले एक बाइक सवार दो युवकों फैजान और लक्की विनोदिया को टक्कर मारी उसके बाद एक्टिवा में सवार युवतियों को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गई।

बता दें कि मौके पर पहुंची तेलीबांधा थाना पुलिस ने सभी गंभीर घायलों को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद डाक्टरों ने जांच के बाद नीता सिदार को मृत घोषित कर दिया। मृतिका नीतू की उम्र 19 साल बताई जा रही है। नीतू तीनों सगी बहनों में से एक बहन की दोस्त बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार कि टक्कर इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही तीनों सगी बहनें और बाइक सवार युवक काफी ऊंचाई तक ऊपर उछल कर सड़क पर गिर गए थे। तीनों सगी बहनों को निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। डाक्टर के अनुसार उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवकों को मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने कार चालक भनपुरी निवासी सोनिक बग्गा को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवती बताई की एक्सीडेंट से तीनो स्कुटी और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा कार के सामने भाग भी क्षतिग्रस्त हो गया।