रायगढ़। बहुत ही अजीब घटना सामने आयी है ,आप आये दिन रेप केसेस के बारे में पढ़ते या सुनते होंगे पर ऐसा नहीं सुना होगा की रेप के बाद खुदकुशी कर ली। आपको बता दें कि शहर के जूटमिल इलाके में बालिका से रेप के आरोपी युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना स्थल से कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जूटमिल क्षेत्र के कयाघाट मोहल्ले में शनिवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लोगों को पता चला कि बाबाकुटी के पास रहने वाले सुनील सोनी (23 वर्ष) ने अपने कमरे को बंद कर फांसी लगा ली। वहीं, घटना की सूचना जूटमिल चैकी प्रभारी उत्तम साहू को लगी तो मौके पर उन्होंने सहायक उप निरीक्षक टिकेश्वर गुप्ता के साथ आरक्षक द्वय प्रकाश गिरी गोस्वामी और कीर्तन साहू को भेजा।
जानकारी के मुताबिक सोनी परिवार ने बताया कि सुबह से अपने आप को कमरे के अंदर सुनील बंदकर रखा है। आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी और कीर्तन यादव ने दरवाजे को धक्का भी दिया, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो आरक्षकों को उसे तोड़कर भीतर जाना पड़ा। कमरे का बंद दरवाजा खुलते ही देखा कि सीलिंग फैन के हुक में बंधे स्कॉर्फ के फंदे में सुनील की लाश लटक रही थी। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को नीचे उतारते हुए पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस जांच में जुटी है। अभी खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
