उत्तर प्रदेश : बच्चों को स्कूल शिक्षा के लिया भेजा जाता है , पेरेंट्स अपने बच्चों को अपने से दूर स्कूल टीचर्स के भरोसे में भेजते हैं। पर अब बच्चे स्कूल में भी सेफ नहीं है। आपको बता दें कि वाराणसी में एक बड़े निजी स्कूल में आठ साल की बच्ची से रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। लहरतारा स्थित निजी स्कूल के वॉशरूम में कक्षा दो की छात्रा से स्वीपर ने दरिंदगी की है। स्कूल से घर पहुंची बच्ची की आपबीती सुनकर परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

बच्ची से आपबीती सुन गुस्से से तमतमाया परिवार स्कूल पंहुचा तो घंटों मामले को दबाने की कोशिश होती रही। लेकिन मासूम के साथ हुई इतनी गंभीर वारदात पर परिजन कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगलवाये। आरोपित स्वीपर लहरतारा के सिंकू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

रथयात्रा की रहने वाले परिवार की आठ साल की बच्ची कक्षा दो में पढ़ती है। रोज की तरह गुरुवार को भी वह स्कूल पहुंची थी। इसी दौरान दोपहर में स्वीपर बच्ची को बहलाकर वाशरूम में ले गया। वहां बच्ची के साथ दरिंदगी की। बच्ची के चीखने पर डरा-धमकाकर चुप करा दिया। डरी सहमी बच्ची ने शिक्षकों को भी इसकी जानकारी नहीं दी।

घर पहुंचते ही उसने मां को आपबीती सुनाई। उसकी बातें सुनकर मां और परिवार के अन्य सदस्यों में हड़कंप मच गया। तत्काल मां व अन्य परिजन बच्ची को लेकर स्कूल पहुंचे। करीब दो घंटे तक स्कूल वालों से तकझक होती रही। स्कूल वाले मामले को दबाने कि कोशिश करते रहे। हालांकि उस बच्ची के परिजन स्कूल वालों कि बात पर नहीं आये।