रायपुर। राज्य में बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा निजी क्षेत्र के नियोजक NTTF at टाटा मोटर्स गुजरात के लिए 15 नवंबर सोमवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होगा।

प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से फिटर, टर्नर, एलेक्टशन, इलेक्ट्रिकल, एम एम वी, आर ए सी, पेंटर जनरल, मैकेनिक मशीन टूल, मरीन फिटर, मेंटेनेस मैकेनिक, मशीनिस्ट ग्राइंडर, मशीनिस्ट, जनरल मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वायरमैन में आई.टी.आई. उत्तीर्ण, 18 से 23 वर्ष के योग्य और इच्छुक आवेदकों की भर्ती NEEM Trainee के 100 से ज्यादा पदों पर On the Job Training Program के तहत टाटा मोटर्स लिमिटेड, सानंद, अहमदाबाद में की जाएगी।

डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा


ट्रेनिंग की समयावधि में चयनित आवेदकों को 12 हजार 100 रुपये वेतन अन्य सुविधाओं सहित और सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले आवेदकों को डिप्लोमा सर्टिफिकेट दिया जाएगा। पद पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक / तकनीकी शिक्षा और आधार कार्ड के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी उपस्थिति देंगे। आवेदक सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैंप में सम्मिलित होंगे ।