बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान रीना दत्ता और किरण राव के बाद एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इन दिनों बॉलीवुड में एक्टर-एक्ट्रेस की शादी को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। जहां एक ओर कटरिना कैप और विक्की कौशल की शादी की चर्चा जोरों पर है तो दूसरी ओर रणबीर और आलिया की शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही है।
आपको बता दें कि अब बॉलवुड के गलियारों में ये चर्चा है कि आमिर खान तीसरी बार शादी करने वाले हैं। बता दें कि आमिर खान ने हाल में किरण राव से तलाक का ऐलान किया था। बॉलीवुड कपल के अलग होने की खबर ने फैन्स को सदमे में डाल दिया था। इससे पहले आमिर खान ने रीना दत्ता से शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया था।
अब आपको बता दें कि इसी बीच एंटरटेनमेंट वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक सोशल मीडिया पर आमिर खान की तीसरी शादी की चर्चा जोरों पर हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही है कि आमिर खान तीसरी शादी करने की प्लानिंग में हैं और अभिनेता जल्द ही तीसरी शादी के बंधन में बंधते हुए नजर आएंगे। दावा किया जा रहा है कि आमिर खान शादी का एलान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज के बाद करेंगे। ये फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी। इसी वजह से माना जा रहा है कि आमिर अगले साल अप्रैल में अपनी शादी की जानकारी फैंस को दे सकते हैं। इतना ही नहीं, गॉसिप की मानें तो आमिर खान अपनी किसी को-स्टार के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।
आमिर खान और किरण राव के अचानक हुए तलाक के बाद सोशल मीडिया पर अभिनेत्री फातिमा सना शेख काफी ट्रोल हुई थीं। फातिमा आमिर खान के साथ फिल्म ‘दंगल’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में नजर आई थीं। ऐसी अफवाह उड़ी थी कि आमिर खान और फातिमा सना शेख रिश्ते में हैं। हालांकि, धीरे-धीरे ये अफवाह शांत हो गई।आमिर खान ने पहली शादी 1987 ने रीना दत्ता से की थी। दोनों में 2002 को तलाक हो गया था। इसके तीन साल बाद आमिर ने किरण राव से शादी कर ली थी। कुछ महीने पहले ही आमिर के दूसरी शहदी भी टूट गई।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
