टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक और अलग ड्रेसिंग स्टाइल के कारण चर्चा में बनी रहती हैं. अक्सर वह फैंस के साथ अपनी हॉट फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. अक्सर उर्फी कुछ इस तरह की ड्रेस पहने हुए दिखती हैं, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं. इस दौरान वह ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहने हुए दिखीं, जिसे ‘सी-थ्रू’ कहा जाता है. अब उर्फी के इस लुक पर जिसकी भी नजर पड़ी वह उन्हें देखकर दंग रह गया. इस कारण उन्हें ट्रोल भी किया जाने लगा है. हालांकि, उर्फी के लिए इस तरह के कपड़े पहनना आम सी बात है. वह अक्सर इसी तरह की रिवीलिंग ड्रेसेज में नजर आती हैं.