रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई चिटफंड कंपनी के डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है और उनपर विधिवत कार्रवाई करते हुए उनकी संपति जब्त कर पीड़ितों को पैसा वापस किया जा रहा है । इसी कड़ी में सिटी कोतवाली ने विनायक होम्स चिटफंड कंपनी के संचालक युवराज मालाकार निवासी इंदौर को बलौदाबाजार से प्रोडक्शन वारंट में गिरफ्तार किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।