सरगुजा के बकना गांव में आज एक सिरफिरे युवक ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला के साथ-साथ आरोपी ने उसके पिता पर भी हमला कर दिया है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने घर से मुर्रा खरीदने निकली थी तभी गली में अज्ञात युवक ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

मृतिका के पिता पर भी आरोपी ने हमला किया है। पिता के घायल होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपी वहां से हथियार लेकर फरार हो गया है, जिसे अब तक पुलिस नहीं पकड़ सकी है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का जुर्म दर्ज कर लिया है।