रायपुर​​​​​​​। कोरोना महामारी ने एक बार फिर अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। एक बार फिर कोविड के पॉजिटिव मरीज मिलने लगे हैं। खासकर बस्तर और दुर्ग में कोरोना मरीजों के मामले सामने आ रहे हैं। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के 10 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक साथ इतनी संख्या में स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने से अस्पताल के साथ-साथ प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। फिलहाल इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही ये जिन-जिन के संपर्क में आए थे, उन सभी की हिस्ट्री निकालकर उनकी भी जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मेडिकल कॉलेज में एक फेयरवेल पार्टी हुईथी। इसमें मेडिकल कॉलेज के एक स्टाफ के परिचित, बाहरी व्यक्ति के भी शामिल हुए थे। पार्टी के बाद से एकाएक सभी स्टाफ बीमार होने लगे। जब इस सभी जांच की गई तो सभी कोरोना से संक्रमित पाए गए। फिलहाल इस पार्टी में और कितने लोग शामिल थे, इसका पता लगाया जा रहा है। जिसके बाद उनकी भी जांच की जाएगी।

माइक्रोबायलॉजी के बताए जा रहे स्टूडेंट्स

कोरोना की चपेट में आने वाले सभी 10 स्टाफ माइक्रोबायलॉजी के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इनमें एक डॉक्टर भी संक्रमित है। इन सभी को कोरोना की वैक्सीन भी लग चुकी है। साथ ही इनके संपर्क में आए माइक्रोबायलॉजी के लगभग 25 से ज्यादा स्टाफ की कोरोना की जांच की जा रही है।

बस्तर संभाग की बात करें तो जानकारी के मुताबिक-

  • बस्तर में कोरोना के 20 एक्टिव मरीज हैं।
  • कोंडागांव में 1 एक्टिव मरीज है।
  • दंतेवाड़ा में 5 एक एक्टिव मरीज।
  • सुकमा में 9 एक्टिव मरीज।
  • कांकेर में 5 एक्टिव मरीज।
  • बीजापुर में 3 एक्टिव मरीज।
  • नारायणपुर में 1 एक्टिव मरीज की होने की बात सामने आ रही है।

दुर्ग में 79 साल की महिला की मौत

वहीं अहर दुर्ग जिले की बात करें तो यहां बुधवार को कोरोना से एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मचा गया है। 79 साल की महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 14 अक्टूबर को उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला ने देर रात दम तोड़ दिया।

जिले में 50 एक्टिव केस

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को जिले में कुल 1135 लोगों की कोरोना जांच की गई है। प्रदेश में मिले 28 संक्रमितों में से अकेले दुर्ग से 6 मरीज हैं। कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो इनकी संख्या पॉजिटिव से आधी यानी मात्र 3 है। जिसके बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 50 पहुंच गई है। जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है।