रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते 11 दिसंबर से चल रही सहायक शिक्षकों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। हड़ताली शिक्षकों के संगठन के पदाधिकारी मंगलवार रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले। जिसके बाद संगठन हड़ताल वापस लेने को तैयार हो गया।
मुख्यमंत्री के समझाने के बाद फेडरेशन के पदाधिकारी हड़ताल वापस लेने के लिए तैयार हो गए। जिसके बाद अब आज से स्कूलों में अध्यापन फिर से शुरू हो जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में सिराज बख्त, सुखनंदन यादव, बसंत कौशिक और राजकुमार यादव आदि शामिल थे। बाद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि फेडरेशन पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात के बाद हड़ताल वापस ले ली है।
वेतन विसंगति दूर करने की मांग पर था आंदोलन
पिछले 18 दिनों से रायपुर में शिक्षकों का ये आंदोलन वेतन विसंगति दूर करने को लेकर था। शिक्षकों ने बताया कि प्रदेश में टीचरों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। जहां वर्ग 2 के शिक्षकों को शिक्षक एलबी कहा जाता है, जिनका ग्रेड पे 4400 रुपये निर्धारित है। वहीं वर्ग 3 में काम करने वाले शिक्षकों को सहायक शिक्षक एलबी कहा जाता है, जिनका ग्रेड पे 2400 रुपये निर्धारित है। इसके चलते वर्ग 2 और वर्ग 3 के सहायक शिक्षकों के वेतन में हर महीने करीब 12 हजार रुपये का अंतर आ जाता है। सहायक शिक्षकों की मांग है कि इस अंतर को कम कर एक हजार से दो हजार रुपये तक किया जाए।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
