मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल करते हुए महिला कोष से जुड़े समूहों के 1 अगस्त 2021 के पहले के ऋण और ब्याज की राशि माफ कर दी गई है। ऋण की कुल राशि 12 करोड़ 77 लाख 53 हजार 132 रूपए है। महिला बाल विकास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि सीएम भूपेश बघेल ने तीजा-पोरा त्यौहार के कार्यक्रम के अवसर पर समूह की महिला-बहनों को बड़ी सौगात देते हुए महिला कोष की ऋण योजना के अंतर्गत सभी महिला समूहों के कालातीत ऋणों को माफ करने की घोषणा की थी। जिससे वे फिर से ऋण लेकर नई आर्थिक गतिविधिया शुरू कर सकें।