रायपुर। राजधानी में पुलिस परिवारों का आंदोलन बुधवार दोपहर को खत्म हो गया । नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, समान सुविधाओं जैसी कई मांगों को लेकर पुलिस में सहायक आरक्षकों के परिवार से जुड़ी महिलाएं, बच्चे और पुरुष भी पिछले तीन दिन से राजधनी में आंदोलन कर रहे थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आज ही उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है । कमेटी गठित होने के बाद पुलिसकर्मियों के परिजनों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया है।

पुलिस परिवारों के प्रदर्शन को देखते हुए राज्य सरकार ने हाई पावर कमेटी का गठन किया है। ADG हिमांशु गुप्ता को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार सुबह इसके आदेश भी जारी कर दिए।

सरकार से मिला आश्वासन

पुलिसकर्मियों के परिजनों को आश्वत किया गया है कि किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। जिसके बाद सभी ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया है।