उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 8वीं और 10वीं पास कैंडिडेट्स से नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अपनी अलग-अलग इकाइयों में विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस पदों के लिए आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2021रखी गई है।

ज़रूरी तारीखे

आवेदन शुरू होने की तारीख – 6 दिसंबर 2021

आवेदन की आखिरी तारीख – 20 दिसंबर 2021

किन पदों पर होगी भर्ती

वेल्डर – 88 पद
फिटर – 685 पद
इलेक्ट्रीशियन – 430 पद
कुल – 1295 पद

योग्यता

इलेक्ट्रीशियन, फिटर और मोटर मैकेनिक पद के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए। वेल्डर पद के लिए 8वीं पास साथ ही आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

16 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

कैंडिडेट्स का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट के जरिए किया जाएगा। कैंडिडेट्स इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।