रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद रायपुर पुलिस ने शहर के हुक्काबारों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। इस दौरान 4 हुक्काबारों के संचालकों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीम ने तेलीबांधा, माना, विधानसभा, सिविल लाइन आदी इलाकों में संचालित हुक्काबार, कैफे और रेस्टोरेंट में जांच की। इस दौरान मरीन ड्राइव के हाफ ऐण्ड हाफ कैफे, व्हाईट अर्थ, वीआईपी रोड स्थित मिनिस्ट्री कैफे, खम्हारडीह के एसडी कैफे में दबिश दी। यहां हुक्का पिलाया जा रहा था। पुलिस ने हुक्कापॉट, और बड़ी मात्रा में पाइप जब्त किया है। इसमें चार लोगों के खिलाफ कोटपा ऐक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
50 से अधिक हुक्काबाबर
शहर के अलग-अलग हिस्सों में 50 से ज्यादा स्थाई हुक्काबार हैं। सबसे ज्यादा हुक्काबार वीआईपी रोड में है। यहां 200 से 400 रुपए में एक-एक घंटे तक हुक्का पिलाया जाता है। इसका अलग-अलग फ्लेवर होता है। हुक्का पीने वालों में युवक-युवतियों के अलावा नाबालिग भी होते हैं।
सीएम बाघेल की घोषणा के बाद कार्रवाई
सीएम के हुक्काबार बंद करने की घोषणा होते ही कई हुक्काबार संचालकों ने खुद ही हुक्का पार्लर बंद कर दिया। कुछ ने पुलिस के पहुंचने पर बंद कर दिया। पुलिस ने सभी संचालकों को सख्त हिदायत दी है। रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा है कि सभी हुक्काबार बंद कराए जाएंगे। सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है। पुलिस ने पहले ही दिन अधिकांश हुक्काबार को बंद करा दिया गया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
