रायपुर। 21वीं राज्य स्तरीय म्युथाई, थाई बॉक्सिंग शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बालोद में संपन्न हुई। इसमें शहर की आदिशक्ति नारी उन्नयन संस्था के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में संस्था की चंचल यादव, हर्षिता वर्मा स्वर्ण पदक , भावना साहू रजत पदक, खुशी देवांगन, शैल साहू, विशाखा यादव, संस्कृति वर्मा, रोशनी यादव, ने कांस्य पदक जीता। कोच अमन यादव और विशाल हियाल ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत कर अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीता है। उन्होंने बताया कि आगे इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर में पदक जीतने के लिए तैयार किया जाएगा।
आदिशक्ति नारी उन्नयन संस्था की अध्यक्ष अंजना वर्मा ने बताया कि संस्था में आर्थिक रूप से कमजोर सहित सभी छात्राओं को नि:शुल्क मार्शल आर्ट्स की ट्रैनिंग दी जाती है। जिससे छात्राएं आत्मनिर्भर बनती हैं। इससे वे खुद की रक्षा कर सकती हैं। कोच के मार्गदर्शन में ये खिलाड़ी ट्रेंनिंग ले रहे हैं। जिसका परीणाम शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में पदक जीतने से मिला।
खिलाड़ियों की आर्थिक स्थिति नहीं बनती बाधा
संस्था में सभी खिलाड़ियों की आर्थिक परिस्थिति को कभी बाधा नहीं बनने दिया जाता। उन्हें हर तरीके से सहयोग करने की कोशिश की जाती है। जिससे वे आगे के खेल में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। साथ ही देश और समाज का नाम उज्जवल कर सकें। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रथम नेता प्रतिपक्ष नंद कुमार साय जी ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
