दुर्ग। हथखोज क्षेत्र के पार्षद सूरज बंछोर की हफ्तेभर पहले हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी आज सुलझ गई है। दो साल पुरानी रंजिश पर मुख्य आरोपी ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना में संलिप्त 4 आरोपियों के साथ हथियार उपलब्ध कराने वाले को भी गिरफ्तार किया है। बता दें कि हथखोज क्षेत्र के पार्षद सूरज बंछोर की रक्तरंजित लाश 15 नवंबर को हथखोज बंधवा तालाब भिलाई 3 के पास मिली थी, घटना की पड़ताल में जुटी पुलिस को स्थानीय मुखबीरों से मृतक सूरज बंछोर के साथ कई लोगों से विवाद होने की जानकारी मिली ,वही इनमें 2 वर्ष पूर्व संदेही दिनेश पाल उर्फ दीनू के साथ मृतक का विवाद और मारपीट की जानकारी मिली , घटना के बाद से दीनू पाल और उसके करीबी दोस्तों की पतासाजी की गई, जो घटना के बाद से फरार थे।
पूछताछ में पता चला कि मृतक सूरज का दीनू पाल से कई कारणों से विवाद था ,डेढ़-दो वर्ष दो लोगों ने दीनू पाल से मारपीट कर घायल कर दिया था। दोनों लोगों का मृतक सपोर्ट किया करता था, इसके अलावा दीन पाल को कुछ महीने पहले अवैध कट्टा रखने पर गिरफ्तार किया गया था, जो मृतक का था, लेकिन मामले में गिरफ्तार होने के बाद उसने आरोपी की कोई मदद नहीं की. यही नहीं हथखोज में पान – ठेला लगाने पर दीनू पाल को सूरज ने प्रताड़ित किया था, ,तब से संदेही दीनू पाल मृतक सूरज बंछोर की हत्या करने के फिराक में था।
आरोपी के पास से कट्टा सहित अन्य सामान जब्त
आरोपी ने योजना को अंजाम देने के लिए अपने साथी घटना में शामिल किया , साथ ही हत्या के लिए खुर्सीपार निवासी मोहन ने दो कट्टा उपलब्ध कराया था, 15 नवंबर को सूरज बंछोर को तालाब पार के पास अकेला पाकर दीनू ने धारदार हथियार से अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी.,मामले में आरोपी दीनू उर्फ दिनेश पाल के अलावा उत्तम सोना, दीपक उर्फ भूरू साहू, लोकेश साहू और मोहन को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के पास से 2 देशी कट्टा और 4 जिन्दा कारतूस, हत्या में प्रयुक्त धारधार कटार और गुप्ती और अपराध में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल जब्त किया गया है ।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
