रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) द्वारा करीब 586.6 करोड़ रुपये की दवा खरीदी में भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए भाजपा ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। भाजपा सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी जयराम कुमार दुबे ने बताया कि सीजीएमएससी लिमिटेड द्वारा विगत वित्तीय वर्ष 2020-21 में 833 प्रकार की लगभग 586.6 करोड़ रुपये की दवाओं और चिकित्सकीय सामग्री की खरीदी की गई है।

संक्रमणकाल में सीजीएमएससी द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सा शिक्षा की मांग के अनुसार कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम और इलाज में उपयोग होने वाली दवाओं, किट और अन्य सामाग्री की लगभग 497 करोड़ रुपये की दवा खरीदी निविदा कर क्रय करते हुए नगम के अधीनस्थ दवा गोदानों के जरिए विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों को आपूर्ति की गई है।

आरटीआई के तहत मांगी गई थी जानकारी

इसमें साल 2017-18 में लगभग 131.5 करोड़ रुपये, साल 2019-20 में लगभग 150.6 करोड़ रुपये और साल 2020-21 में 586.6 करोड़ रुपये की दवा खरीद शामिल है। डॉ. विजय ने बताया कि सूचना के अधिकार के तहत मांगी जानकारी के बाद भी विभाग होलमोल जवाब देते हुए मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। विभाग राज्य स्तरीय क्रय समिति के अध्यक्ष, नोडल एजेंसी स्पष्ट नहीं है। राज्य स्तरीय क्रय समिति के गठन व आवश्यक मापदंड की भी नहीं दी गई है। इससे पूरी प्रक्रिया दोषापूर्ण व करोड़ों रुपये के अनियमितता का आशंका है। ऐसे में मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई है।