- कालीचरण सहित पांच अन्य लोगों के विरुद्ध शिकायत मिलने पर मामला दर्ज
रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कथित संत कालीचरण पर छत्तीसगढ़ में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब देश के विभिन्न राज्यों में भी एफआईआर दर्ज कराए जाने की खबरें आ रही हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र के अकोला के बाद अब पुणे में भी कालीचरण तथा अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। इससे पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और प्रमोद दुबे ने की शिकायत के बाद टिकरापारा थाना पुलिस ने संत के खिलाफ केस दर्ज किया। यह कालीचरण पर तीसरा मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुणे पुलिस ने कालीचरण महाराज, मिलिंद एकबोते, नंदकिशोर एकबोते और तीन अन्य लोगों के विरुद्ध शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि कालीचरण महराज द्वारा रायपुर में आयोजित धर्म सभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए भड़काऊ भाषण दिया गया था, जिसकी शिकायत मिलने पर रायपुर पुलिस ने अपराध दर्ज किया था। रायपुर में अपराध दर्ज होते ही कालीचरण छत्तीसगढ़ से फरार हो गया। उसकी तलाश में रायपुर पुलिस महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: कालीचरण की गिरफ्तारी: सीएम भूपेश ने कहा- इतने ही साहसी हैं तो यहां आकर सरेंडर करें, बचने का तो सवाल ही नहीं…
कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे- मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि महात्मा गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए भड़काऊ भाषण देने वाले कालीचरण महाराज को शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
दो और धाराएं जोड़ी गई
कालीचरण महाराज के खिलाफ दो अन्य धाराएं जोड़ी गई है। नफरत फैलाने और धार्मिक समेत सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे के आरोप में केस दर्ज हुआ है। टिकरापारा थाना पुलिस ने 153ए और 295ए के तहत धाराएं जोड़ी है। इससे पहले 294 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। कालीचरण की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों के लिए रवाना हो गई है। कालीचरण को पकडऩे के लिए पुलिस ने एक स्पेशल टीम बनाई है। आधा दर्जन से अधिक सदस्यीय टीम उनके ठिकानों के लिए रवाना कर दी गई है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
