रायपुर। महात्मा गांधी को गाली देने के मामले में केस दर्ज होने के बाद अब तक कालीचरण महराज की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कांग्रेस के एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी कालीचरण महराज अपने बयानों से पीछे नहीं हटे। उल्टा उन्होंने एक बार फिर एक विवादित बयान दे दिया है। अब इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान देते हुए कहा है कि इतने ही साहसी हैं तो यहां आकर सरेंडर करें। सीएम ने आगे कहा कि कालीचरण को छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता, वो लगातार गांधी को अपशब्द कह रहे हैं।
बता दें कि हालही में कालीचरण महराज का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में कालीचरण महराज ने कहा है कि गांधी को अपशब्द कहने के लिए मुझ पर एफआईआर हुई है, मुझे उसका कोई पश्चाताप नहीं है। मैं गांधी से नफरत करता हूं, मेरे हृदय में गांधी के प्रति तिरस्कार है।
ये भी पढ़ें: कालीचरण महराज के ‘बयान’ पर ‘बवाल’, गांधी जी को कहे अपशब्द, महंत रामसुंदर दास ने छोड़ा मंच, कांग्रेस ने कराई एफआईआर
मौत भी स्वीकार है- कालीचरण महराज
उन्होंने कहा है कि मुझे अगर सच बोलने के लिए मृत्यु दंड की सजा भी दिया जाता है तो वह मौत को स्वीकार करेंगे। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपनी जान दे दी तो मुझ जैसे तुच्छ जंतु जीकर क्या करेंगे, मुझ जैसे करोड़ों कालीचरण मरने को तैयार हैं। गोडसे को महात्मा बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं गोडसे को कोटि-कोटि नमस्कार करता हूं उनके चरणों में मेरा साष्टांग प्रणाम है।
अब तक गिरफ्तारी नहीं
गौरतलब है कि रायपुर में आयोजित धर्म संसद में संत कालीचरण ने एक नहीं बल्कि कई बार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गाली दी थी। वहीं हत्यारे गोडसे की मंच से जमकर तारीफ की। जिसके बाद कांग्रेस ने टीकारापारा थाना में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल अभी तक कालीचरण महराज की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: कालीचरण जैसे लोग आरएसएस की जहरीली विचारधारा पोषित – कांग्रेस
गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम रवाना
कालीचरण महराज की को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो गई है। पुलिस की तीन टीम मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र भेजी गई है। आज या कल में उनके गिरफ्तार होने की संभावना है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
